
गुना । मध्यप्रदेश के गुना में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय अभ्युदय जैन ने अपनी मां अलका जैन से इंस्टाग्राम रील्स के लिए अनुचित कपड़े पहनने से मना करने की विनती की। लेकिन यह टोकना उसे भारी पड़ गया।
गुस्से में मां ने ली बेटे की जान
अभ्युदय की बात सुनकर अलका भड़क गई, और दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर अलका ने बेटे के गले में बंधी चेन तब तक खींची, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। यह घटना इंस्टाग्राम रील्स की दीवानगी और परिवार में बढ़ते तनाव का खौफनाक उदाहरण बन गई।
सोशल मीडिया की लत या अंधी दौड़?
यह मामला सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव और परिवारों में बढ़ते टकराव को दर्शाता है। डिजिटल युग में रील्स और सोशल मीडिया लाइक्स के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, यह घटना इसका दर्दनाक प्रमाण है।





