
भोपाल: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नवीन परिसर, माखनपुरम बिशनखेड़ी के चाणक्य भवन में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता और भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवि. के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) अविनाश वाजपेयी ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और सभी उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई। अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. प्रदीप डहेरिया ने संविधान की महत्ता और इसकी विशेषताओं पर विस्तृत रूप से अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का समापन सेल के सह-संयोजक श्री ज्ञानेश्वर ढोके द्वारा आभार ज्ञापन से हुआ। इस मौके पर विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
संविधान दिवस के इस कार्यक्रम ने सभी को भारतीय संविधान की महत्ता और इसके उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया।




