
भोपाल। ग्राम बेरखेडी बाज्याफत, जिला भोपाल के निवासी डलचंद्र रजक ने बिजली के करंट से अपनी भैंस की मौत का मामला उठाया है। डलचंद्र का कहना है कि उनकी भैंस पानी पीने के लिए रोज की तरह पानी खदान पर गई थी, जहां फूलसिंह कुशवाह द्वारा डाली गई बिजली की केबल के संपर्क में आने से करंट लगने से भैंस की मौत हो गई।
भैंस की कीमत और परिवार पर असर
पीड़ित डलचंद्र ने बताया कि मृत भैंस की कीमत करीब 90,000 रुपये थी और उनका परिवार दूध बेचकर अपनी आजीविका चलाता था। इस घटना से परिवार की आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।
घटना का विवरण
यह हादसा 23 नवंबर 2024 को शाम करीब 4 बजे हुआ। डलचंद्र ने बताया कि इलाके में बिजली की लापरवाह तारों की समस्या पहले से मौजूद थी, जिसके बारे में स्थानीय प्रशासन को कई बार सूचित किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग
डलचंद्र ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी व्यक्ति फूलसिंह कुशवाह (पिता हेमराज कुशवाह, पर कार्रवाई की जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
प्रशासन की भूमिका पर सवाल
घटना ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में खुले बिजली के तार और लापरवाही से बिछाई गई केबलों के कारण जानवरों और इंसानों की सुरक्षा खतरे में है।
पीड़ित डलचंद्र इस घटना की रिपोर्ट रातीबड़ थाने में दर्ज कराने पहुंचा तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी उसके पीड़ित से थाने में शिकायती आवेदन पत्र लेकर रवाना कर दिया।
थाने से जवाब
रातीबड़ थाने में टेलीफोन पर बताया गया कि हमारे द्वारा रिपोर्ट भी लिखी गई है और भैंस का पोस्टमार्टम भी करवाया गया।
#


