State

ब्रेकिंग : दुष्कर्म की शिकार मुखबधिर नाबालिग की उपचार के दौरान मौत

भोपाल ।  राजगढ़ जिले में  6 दिन पहले मुखबधिर 11 साल की बच्ची के साथ हुई  थी। जिसे उपचार के लिए भोपाल  के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसके बाद  कमला नेहरू अस्पताल शिफ्ट किया गया था। जिसकी उपचार के दौरान आज  मौत हो गयी।

प्रदेश में दुष्कर्म के मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है सरकार ओर पुलिस रोकने में नाकाम होती जा  रही है। अभी हालही में 6 दिन पहले राजगढ़ जिले में नाबालिग मूकबधिर 11 वर्षीय बच्ची कैथ दुष्कर्म किया गया। जानकारी मिली है कि  पीड़िता का परिवार गरीब और झोपडी में रहता था । बच्ची झोपड़ी में सो रही थी , इसी दौरान दरिंदा उठाकर जंगल में ले गया था।  जंगल में उसके साथ बुरी तरह से दुष्कर्म किया। उसके बाद परिजनों को पता चला तो वह राजगढ़ के जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचे । जहां डॉक्टरों बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल के लिए रेफर कर दिया। भोपाल में परिजन हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद  कमला नेहरू अस्पताल भोपाल में भर्ती किया गया जहां 5 दिन सिलाज चल रहा था। बताया गया कि पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से ज़्यदा खून बह जाने के कारण उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गयी
जिंदगी का जंग हर गई
*पहले बच्ची राजगढ़ के अस्पताल में एडमिट किया गया था फिर भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल लाया गया वहाँ से कमला नेहरू अस्पताल शिफ्ट किया गया जहा वो ज़िदगी की जंग हार गयी।

Related Articles