
भोपाल। मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर एमपी पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी पुलिस द्वारा महाकुंभ में करोड़ों की भीड़ को संभालने के सफल मॉडल से प्रेरणा लेते हुए, एमपी पुलिस इसे सिंहस्थ मेले के लिए अपनाने की योजना बना रही है।
महाकुंभ प्रबंधन से सीखने यूपी जाएगी एमपी पुलिस
मप्र पुलिस का एक दल एक महीने के भीतर दूसरी बार उत्तर प्रदेश जाएगा। वहां पुलिस घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए अपनाए गए उपायों का गहन अध्ययन करेगा।
भीड़ नियंत्रण के लिए दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग
सिंहस्थ 2028 के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एमपी पुलिस के हजारों जवानों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग यूपी पुलिस के भीड़ नियंत्रण मॉडल और प्रबंधन तकनीकों पर आधारित होगी।
यूपी मॉडल को अपनाएगी एमपी पुलिस
सिंहस्थ के दौरान घाटों पर पुलिस की तैनाती और यातायात प्रबंधन में यूपी पुलिस के प्रभावी मॉडल को अपनाने पर जोर दिया जाएगा।





