
भोपाल। राजधानी के सुभाष नगर ब्रिज पर कुछ देर पहले एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वाहन पलट गया। घटना इतनी ज़ोरदार थी कि कार के अगले दोनों टायर मौके पर ही अलग हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में कार में सवार एक युवक और युवती को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हादसा कार की तेज़ रफ्तार और ब्रिज पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ बताया जा रहा है। मौके पर स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच में जुट गई है। घायल युवक-युवती की पहचान और स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी अभी प्रतीक्षित है।





