ब्रेकिंग | भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को बधाइयों का सिलसिला जारी

भोपाल। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बधाई दी जा रही है। आज इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान तीनों नेताओं ने हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर भरोसा जताते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा और अधिक मजबूत होगी और संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी।
हेमंत खंडेलवाल को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी में नई उत्साह की लहर देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “हेमंत जी एक अनुभवी और जमीनी नेता हैं। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह नियुक्ति पार्टी को संगठन स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी। वी.डी. शर्मा ने हेमंत खंडेलवाल को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।





