State

पटना में भव्य रूप से आयोजित हुआ बिहार एजुकेशन समिट 2025 सीजन 2, शिक्षा क्षेत्र के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को मिला बिहार शिक्षा रत्न सम्मान

पटना, बिहार । राजधानी पटना के प्रतिष्ठित होटल मौर्या में इवेंटजिक मीडिया और मीडिया आउटडोर द्वारा संयुक्त रूप से बिहार एजुकेशन समिट 2025 (सीजन 2) सह बिहार शिक्षा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों, संस्थानों और शैक्षणिक नेताओं को सम्मानित करना और उन्हें प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें बतौर उद्घाटनकर्ता माननीय प्रेम कुमार (सहकारिता मंत्री, बिहार सरकार) और मुख्य अतिथि सुनील कुमार (शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार) सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

शिक्षा, संस्कृति और प्रगति का संगम

कार्यक्रम में मंत्री प्रेम कुमार ने कहा, “बिहार देवों की भूमि रही है, यहाँ से शिक्षा की अलख पूरे देश में जगी है। सम्राट अशोक से लेकर नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालयों तक, बिहार हमेशा ज्ञान और नैतिक मूल्यों का पथप्रदर्शक रहा है।”

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा, “बिहार की युवा शक्ति आज देश और दुनिया के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभा रही है। हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर ही विकास की ओर आगे बढ़ना होगा।”

महिला शिक्षा पर जोर

विशिष्ट अतिथि अनामिका पटेल (विधान परिषद सदस्य) ने कहा कि, “महिला शिक्षा की सशक्तिकरण में अहम भूमिका है। जब एक महिला शिक्षित होती है, तो वह पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करती है। आज बिहार की महिलाएं शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक हो चुकी हैं।”

बिहार शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए कई शिक्षाविद

इस अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को बिहार शिक्षा रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में प्रमुख नाम हैं:
डॉ. कुमार राजेश रंजन, डॉ. विनीत कुमार, राणा राहुल सिंह, स्मृति रावत, भीम प्रसाद यादव, अनुभूति बर्मा, निकीता पांडे, धीरज कुमार, सुशील कुमार, आचार्य रूपेश पाठक, डॉ. राजेश कुमार, प्रीति बाला सहित अन्य कई शिक्षाविद।

प्रायोजकों और सहभागियों की अहम भूमिका

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थानों ने सहयोग किया। प्रमुख प्रायोजक संस्थान रहे:
स्कॉलर अबोड स्कूल, सत्यदेव सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, GONIT यूनिवर्सिटी, हॉबी बेल्स आइसक्रीम, बीएमडी ग्रुप, किरण ऑटोमोबाइल्स, और जगमोहन ज्वेलर्स। आयोजन के मुख्य आयोजक चंदन राज ने कहा, “हमारा उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मंच देना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।”

Related Articles