महाराष्ट्र में बड़ा विवाद: छत्रपति संभाजीनगर में आरएसएस भर्ती अभियान को अंबेडकरवादी कार्यकर्ताओं ने रोका, पुलिस ने की हस्तक्षेप

संभाजीनगर : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के भर्ती अभियान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अंबेडकरवादी संगठनों के विरोध के चलते यह अभियान बीच में ही रोकना पड़ा।.सूत्रों के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर में आरएसएस द्वारा युवाओं के लिए आयोजित एक भर्ती अभियान को शुक्रवार को अंबेडकरवादी कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि यह कार्यक्रम समाज में वैचारिक विभाजन फैलाने का प्रयास है। उन्होंने तत्काल पुलिस को बुलाया, जिसके बाद प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित किया और आयोजन को बंद करा दिया।
बताया जा रहा है कि यह अभियान संघ के स्वयंसेवक विस्तार के तहत आयोजित किया गया था, लेकिन स्थानीय सामाजिक संगठनों ने इसे “संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध” बताते हुए विरोध जताया। घटना के बाद क्षेत्र में हल्का तनाव का माहौल बना हुआ है।
वहीं भाजपा शासित राज्य सरकार इस प्रकरण को लेकर सतर्क हो गई है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।.यह मामला अब महाराष्ट्र की राजनीति और सामाजिक विमर्श का नया केंद्र बन गया है।





