
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम 2025 के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सीएम राइज स्कूल अब ‘सांदीपनि स्कूल’ के नाम से जाने जाएंगे।
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा:
सीएम राइज स्कूल का नया नाम ‘सांदीपनि स्कूल’ होगा। शिक्षा प्रणाली में सुधार और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया। ‘स्कूल चले हम’ अभियान के तहत शिक्षा को नई दिशा देने का प्रयास।
शिक्षा में नए बदलाव की ओर कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा को और सशक्त बनाने के लिए सीएम राइज स्कूलों का नाम बदलकर ‘सांदीपनि स्कूल’ किया जा रहा है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।





