
भोपाल । करोंद मंडी के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के कारण जलप्रदाय पाइपलाइन को शिफ्ट किया जाएगा, जिससे जोन क्र. 16 और 17 में जल आपूर्ति प्रभावित होगी। 26 मार्च 2025 को पूरे दिन जलप्रदाय ठप रहेगा, जबकि 27 मार्च को आंशिक रूप से पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
जलप्रदाय प्रभावित होने की अवधि:
26 मार्च 2025: पूरे दिन जल आपूर्ति बंद
27 मार्च 2025: आंशिक रूप से जल आपूर्ति बाधित
शटडाउन अवधि: 26 मार्च सुबह 9:00 बजे से 27 मार्च सुबह 9:00 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र:
रतन कॉलोनी, कृषक नगर, वकील कॉलोनी, पंचवटी फेस-02, राजवंश, पूजा कॉलोनी, गोया कॉलोनी, राधाकृष्ण कॉलोनी, शिवानी होम्स, शांति नगर, पंचवटी फेस-03, शिव नगर, जनता नगर, पारस नगर, मुरली नगर, कपिला नगर, विश्वकर्मा नगर, शिव नगर फेस-01, 02 और 03, नीलकंठ कॉलोनी, शहीद कॉलोनी, अन्ना नगर, जैन कॉलोनी, एकता नगर, हाउसिंग बोर्ड आवास, विकास कॉलोनी, अमन कॉलोनी, एहसान नगर, संजय नगर, एमआईजी, विवेकानंद हाउसिंग पार्क, ब्लूमून कॉलोनी, प्रेम नगर, देवकी नगर, सुंदर नगर, आशियाना, फिजा, नवजीवन कॉलोनी, छोला मंदिर, उड़िया बस्ती, गरीब नगर, कल्याण नगर, प्रीत नगर, भानपुर, अटल नेहरू नगर, चांदबाड़ी, शंकर नगर, नवाब कॉलोनी और नगर निगम कॉलोनी।
निगम प्रशासन करेगा वैकल्पिक जल आपूर्ति
नगर निगम भोपाल टैंकर और अन्य संसाधनों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा। नागरिकों से अनुरोध है कि अगले दो दिनों के लिए पानी का भंडारण कर लें।
नगर निगम की अपील:
नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए नगर निगम प्रशासन खेद प्रकट करता है और सहयोग की अपील करता है।