State

भोपाल: स्वर्गीय वनरक्षक शीतल सिंह गौड को श्रद्धांजलि, हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

*भोपाल** – सिंगरौली वन मंडल के स्वर्गीय वनरक्षक शीतल सिंह गौड को राज्य वन कर्मचारी संघ द्वारा आज भोपाल के वन भवन मुख्यालय (लिंक रोड नंबर दो, तुलसी नगर) में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गौड के हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

श्रद्धांजलि सभा में संघ के कर्मचारी नेता अशोक पांडे, नरेंद्र पयासी, हरि सिंह गुर्जर, अंजनी तिवारी, नरेंद्र पांडे, प्रेमलाल त्रिपाठी, राजू उपाध्याय, सुरेश शुक्ला, अरविंद सिंह, अनिल मांझी, वसंत सिंह परिहार सहित दर्जनों वन कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्य वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वनरक्षकों पर वन माफिया, खनन माफिया, और शिकारी तो प्राणघातक हमले कर ही रहे हैं, लेकिन अब आदतन अपराधी भी बेखौफ होकर वनरक्षकों की खुलेआम हत्या करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि सिंगरौली में स्वर्गीय शीतल सिंह गौड की एक सब्जी विक्रेता अपराधी ने ट्रैक्टर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी, जो सघन जांच का विषय है।

संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि वन कर्मचारियों को आत्मरक्षा के लिए रिवाल्वर लाइसेंस और वायरलेस सेट प्रदान किए जाएं, ताकि समय पर वे अपनी जान की सुरक्षा कर सकें।

Related Articles