
भोपाल । पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2022 में ‘हृदय इंस्टिट्यूट ऑफ़ रेस्पिरेटरी डिसिज’ का शिलान्यास किया था। उस समय चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग थे।
शिलान्यास के बाद, एयरपोर्ट अथॉरिटी और आर्मी ने वहां जमीन देने से इनकार कर दिया। राष्ट्रपति, जो दलित समाज से आते हैं, को ऐसी जगह शिलान्यास के लिए ले जाया गया जहां NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं मिली थी। यह एक शर्मनाक घटना है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघर ने कहा कि सरकार को अब NOC लेकर राष्ट्रपति पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।


