
संपत्तिकर बकाया न भरने पर सख्त कार्रवाई, लाखों रुपये की वसूली का प्रयास
भोपाल | भोपाल नगर निगम ने संपत्तिकर और अन्य करों का बकाया न चुकाने वाले 07 बड़े बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है। निगम प्रशासन लगातार राजस्व वसूली को प्रभावी बनाने और बकायादारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की नीति पर काम कर रहा है।
कुर्क की गई संपत्तियां:
▶ जोन 21 (वार्ड 26) के 06 बकायादार:
1. सुधीर गुप्ता व श्वेता गुप्ता – ₹5,59,636 बकाया
2. मिलेनियम कॉलेज – ₹10,11,587 बकाया
3. द्रोपदी चौरसिया – ₹4,92,610 बकाया
4. श्रेयश सिंह पंप – ₹1,95,007 बकाया
5. अवधनारायण कुशवाह – ₹2,27,276 बकाया
6. एस.पी. सिंह – ₹2,69,236 बकाया
▶ जोन 11 (वार्ड 41) के 01 बकायादार:
7. राबिया खातून – ₹1,14,014 बकाया
नगर निगम की चेतावनी:
भोपाल नगर निगम ने सभी बकायादारों से जल्द से जल्द संपत्तिकर व अन्य बकाया कर चुकाने की अपील की है। समय पर कर भुगतान न करने पर आगे भी संपत्तियों की कुर्की और वसूली अभियान जारी रहेगा।
समय पर कर भरें, कुर्की से बचें!