
भोपाल। गर्मी के मौसम में आमजन को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर मालती राय ने हमीदिया अस्पताल परिसर स्थित श्री रोग मुक्तेश्वर शिव, माता, हनुमान मंदिर में शीतल पेयजल मशीनों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, मनीष श्रीवास्तव और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्वच्छ जल सेवा के लिए नई पहल
महापौर मालती राय ने गुरुवार को मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर पूजा-अर्चना कर शीतल पेयजल मशीनों का लोकार्पण किया। इस पहल का उद्देश्य गर्मी में मरीजों, तीमारदारों और आम जनता को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है।
इस नई सुविधा से अस्पताल परिसर में आने वाले लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी मिलेगा, जिससे उन्हें गर्मी में राहत मिलेगी।





