State

भोपाल: कृष्ण जन्माष्टमी पर राहतगढ़ में विशाल शोभा यात्रा, गोविंद सिंह राजपूत ने दी शुभकामनाएं

भोपाल । राहतगढ़ में यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत इस आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार हमारे समृद्ध भारत की धरोहर है और इसे धूमधाम से मनाना चाहिए।

मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी त्योहारों को परंपरा अनुसार और उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया है, क्योंकि त्योहार हमें धर्म से जोड़ते हैं और समाज में एकता और भाईचारे का वातावरण बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म जन कल्याण के लिए हुआ था और हमें उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया। यादव समाज के पदाधिकारी और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभी ने मंत्री राजपूत का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके जन्मदिन की बधाई दी।

Related Articles