भोपाल: खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने पकड़ी 30 डलिया अवमानक मावा,किसी व्यापारी ने स्वामित्व की जिम्मेदारी नहीं ली, जांच जारी

भोपाल। आज सुबह, खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगभग 30 डलिया मावा पकड़ा गया, जो ओटो में परिवहन किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, लगभग 100 डलिया अवमानक मावा ग्वालियर से रेलवे पार्सल के माध्यम से भोपाल भेजे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए, प्रशासन ने GB Convent Hr Sec School के सामने, फ्लाईओवर, बजरिया पर एक ऑटो को रोका और उसमें से 30 डलिया मावा बरामद किया।
मावा की गुणवत्ता की जांच:
पकड़े गए मावा के नमूने लिए जा रहे हैं ताकि उसकी गुणवत्ता की जांच की जा सके। शेष मावा की जांच के लिए जी.आर.पी को सूचित करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। रेल्वे परिसर में रखे मावा की भी जांच की जाएगी। खेप में कुल 90 डलिया मावा है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 8.25 लाख रुपये है।
मावा के स्वामित्व का दावा नहीं:
पूरे दिन किसी व्यापारी ने मावा के स्वामित्व की जिम्मेदारी नहीं ली है। रेलवे पार्सल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मावा का पार्सल संतोष सिंह निवासी बलारपुरा, भिंड, और देवेंद्र नरवरिया निवासी खेड़ापति मंदिर के पीछे, ग्वालियर द्वारा प्राप्त किया गया था। दोनों consignee मौके पर नहीं पाए गए और न ही वे कार्यालय में उपस्थित हुए हैं।
अगली कार्यवाही:
यदि मावा के स्वामित्व का दावा नहीं किया जाता है, तो पूरी मात्रा (90 डलिया, लगभग 36 क्विंटल) को अभिहित अधिकारी से आदेश प्राप्त कर विनष्ट किया जाएगा।




