भोपाल एम्स की नर्स ने की आत्महत्या: ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में लिया ये कदम, सुसाइड नोट में लिखा – “लव यू मम्मा”

भोपाल । एम्स भोपाल की 26 वर्षीय नर्स दीपिका साहू ने शनिवार को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था – “मैं डिप्रेशन के कारण ऐसा कर रही हूं। लव यू मम्मा…”
ब्रेकअप के बाद उठाया ये कदम
थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला के मुताबिक, दीपिका रीवा की रहने वाली थी और कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली में अकेली रहती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह राजस्थान के एक युवक के संपर्क में थी।
आत्महत्या से पहले दीपिका और युवक के बीच वॉट्सऐप चैट हुई थी, जिसमें दोनों ने रिश्ता खत्म करने की बात कही।
युवक ने इस पर “ओके” लिखकर जवाब दिया।
इसके बाद युवक ने दीपिका को कई बार कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
जब संपर्क नहीं हो पाया, तो युवक ने अपने दोस्तों को दीपिका के घर भेजा।
दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई और दरवाजा तोड़ने पर दीपिका का शव फंदे पर लटका मिला।
आज ही नए फ्लैट में शिफ्ट हुई थी दीपिका
बताया जा रहा है कि दीपिका ने शनिवार सुबह 10 बजे ही इस नए फ्लैट में शिफ्ट किया था और दोपहर 1:30 बजे फांसी लगा ली।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने दीपिका का मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई और रविवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।




