State

नक़ल के चर्चे: भिंड कलेक्टर की मुहिम

भिंड, मध्य प्रदेश: जिले के तेज़ तर्रार और परीक्षाओं में पूर्णतः नक़ल पर अंकुश लगाने में सक्षम कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का अन्य प्रशासनिक कार्यों में व्यस्तता के चलते शासकीय विद्यालय M.L.V. में संचालित नर्सिंग की परीक्षा में हो रही नक़ल के चर्चे जोरों पर हैं।

विशेष सूत्रों से प्राप्त ख़बर के अनुसार, जिन नक़ल के ठेकेदारों ने नर्सिंग की परीक्षा में सम्मिलित छात्र छात्राओं से नक़ल के बल पर उक्त परीक्षा पास करवाने के ऐवेज में ऐंठे हैं, उन्होंने उक्त परीक्षा के लिए नियुक्त किए गए केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षक के साथ मिलकर नक़ल की योजना बनाई है। इसके कारण अब उन ठेकेदारों को प्रशासन का कोई भय नहीं है।

साथ ही, इस ख़बर के माध्यम से आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि M.L.V. विद्यालय में संचालित नर्सिंग की परीक्षा के लिए चयनित केन्द्र अध्यक्ष स्नेहलता भदौरिया, जोकि शासकीय विद्यालय M.L.V. की मौजूदा प्रिंसीपल भी है, उनके द्वारा शासकीय विद्यालय परिसर को निजी उपयोग में भी लिया जा रहा है। यह मामला भी प्रशासन की नज़रों से है और अभी तक अछूता है।

सूत्र बताते हैं कि M.L.V. की प्रिंसीपल महोदया के निवास स्थल पर की जरूरतों के लिए जिस पानी का उपयोग किया जाता है उस पानी के लिए भी शासकीय खर्चे पर जो बोर विद्यालय परिसर में करवाया गया है उसी बोर से कनेक्सन कर अंडर ग्राउंड पाइप लाइन निवास स्थल तक पहुंचाई गई है!

साथ ही अपने निजी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी द्वारा विद्यालय परिसर में ही की जाती है। शिक्षा विभाग के नियमों को ताक पर रख कर अपने निज निवास के ठीक सामने बने शासकीय विद्यालय परिसर का प्रिंसीपल  द्वारा निजी उपयोग के लिए बखूबी लाभ उठाया जाता है ।

Related Articles