State

अनियमित कर्मचारियों के बनाए जाए आयुष्मान कार्ड

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने प्रदेश के  स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र सौंप कर मांग करी है कि प्रदेश के शासकीय अदृशासकीय  विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों एवं अनियमित कर्मचारियों आउटसोर्स कर्मचारियों एवं श्रमिकों के शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाए भोपाल नगर निगम की कार्यवाही का अनुसरण करें प्रदेश के समस्त विभाग।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी कि विज्ञप्ति में बताया है कि भोपाल नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं लेकिन अन्य किसी विभाग में दैनिक वेतन भोगियों या अनियमित कर्मचारियों आउटसोर्स कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं जबकि समस्त अनियमित कर्मचारी आउटसोर्स कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी स्थाई कर्मी आयुष्मान योजना का लाभ उठाने का हकदार है जिसमें ५ लाख तक की दवाई मुफ्त में किसी भी अस्पताल में कराने सुविधा है मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच  समस्त विभाग प्रमुखों को भी ज्ञापन सौंप कर मांग करेगा कि भोपाल नगर निगम की कार्यवाही का अनुसरण  करके विभागों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की जाए जिससे लाखों अनियमित कर्मचारियों को ५ लाख की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।

Related Articles