
भोपाल । राजधानी के बैरागढ़ थाना इलाके में पुरानी रजिंश को लेकर तीन लोगों ने एक आटो चालक युवक के साथ जमकर मारपीट करते हुए उस पर बीयर की बोतल से हमला कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सवारी ऑटो चलाने वाले फरियादी राजू अहिरवार का बीते दिनो किसी बात को लेकर एक युवक से झगड़ा हो गया था। इसी का बदला लेने के लिये उस युवक ने अपने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर शनिवार-रविवार रात राजू को उस समय रोक लिया जब वह आटो लेकर अपने घर लौट रहा था। पुराने झगड़े को लेकर तीनो आरोपियों ने राजू से गाली गलौच की, जिसका विरोध करने पर तीनो ने उसके साथ मारपीट करते हुए बीयर की बोतल से हमला कर दिया। मारपीट और बॉटल के वार से राजू बूरी तरह घायल हो गया। बाद में आरोपी उसे धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे राजू के परिचितो ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।अस्पतास से मिली सूचना पर पहुंची ने आरोपियों जोंटी, जोसेफ और एक अन्य युवक सहित तीन के खिलाफ मामला कायम कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।



