
पानी की वजह से परेशान वार्ड वासी
– ऑफिस से भगा दिया जाता है।
– ऐसी गर्मी में पानी नहीं है तो हम मर जाएं?
श्योपुर । मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है तापमान में भी निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इस समय पानी की जरूरत मनुष्यो के साथ साथ सभी जीव जंतुओं को भी है।
श्योपुर जिले की तहसील विजयपुर में नगर परिषद की लापरवाही से पानी की किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने परिषद में ताला जड़ दिया और परिषद के बाहर बैठ गई। उसके घंटो बाद एसडीएम के मौके पर पहुंचने के बाद महिलाओं को समझा बुझाकर घर भेजा गया।
विजयपुर के वार्ड क्रमांक 3 की महिलाओं ने नगर परिषद में पहुंचकर परिषद के बाहर की मैन चैनल का ताला जड़ दिया। और परिषद के कर्मचारियों का जमकर विरोध किया दरअसल महिलाओं का कहना है कि उनके वार्ड में महीनो से नल नहीं आ रहे है जिसके कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खतरनाक गर्मी के बीच वार्डवासियों को नहीं मिल रहा महीने भर से पानी।
*एसडीएम पर लगे आरोप
महिलाओं का कहना है कि पानी न मिलने की शिकायत उन्होंने सभी से की है लेकिन कोई नहीं सुनता बल्कि उनको ऑफिस से भगा दिया जाता है। एसडीएम ने भी हमको भगा दिया। सीएमओ को पंचनामा बनाकर दिया उसके बावजूद भी कुछ नहीं हुआ।
*महीने भर से नहीं मिल रहा पानी
वार्ड क्रमांक 3 के निवासियों का कहना है कि ऐसी भीषड़ गर्मी में भी पीने को पानी नहीं मिल रहा है अब क्या हम मर जाएं? हम आज भी सभी लोग पंचनामा बनाकर लेकर आए है लेकिन कोई सुन ही नहीं रहा है।
*क्या कहते हैं एसडीएम
जैसे ही मुझे सूचना मिली मैं तुरंत पहुंचा और ताला खुलवाया
मैने तुरंत निर्देशित किया है की अभी तत्काल में इनको पानी मिले
और भविष्य में ऐसी समस्या का सामना वार्ड वासियों को ना करना पड़े।



