
भोपाल । पुराने शहर के छोला मदिंर थाना इलाके में युवती से रेप के मामले में जेल गये आरोपी युवक द्वारा जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद रात में युवती के घर पहुंचकर पीडीता युवती के साथ फिर से रेप कर डाला। पुलिस के मुताबिक इलाके में बनी एक मल्टी में रहने वाली 32 वर्षीय युवती ने बीते अप्रैल माह में सुधीर त्यागी नामक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। युवती का आरोप था, की दतिया का रहने वाले सुधीर ने उसे शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर शादी करने से मना कर दिया। आरोपी यहॉ निजी काम करता था, उससे शादी का इंकार करते हुए वह उसे बिना बताये ही अपने परिवार के पास अपने गॉव दतिया चला गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करते हुए जेल भेज दिया था। पहली पेशी पर ही आरोपी को अदालत से जमानत का लाभ मिल गया। जमानत मिलने पर जेल से बाहर आते ही सुधीर फिर से रात में युवती के घर पहुंचा और घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। आरोप है कि इस दौरान सुधीर के साथ उसका साथी रिषीकांत भी था, जो घटना के दौरान पहरेदारी करता रहा। बाद में युवती पुलिस के पास पहुंची, पुलिस ने दुष्कर्म का मामला कामय कर आगे की जॉच शुरु करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।





