
मीडिया बातचीत के दौरान स्टैंडिंग बेस टूटा, बड़ा हादसा टला
क़रीला धाम । अशोकनगर के करीलाधाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव जब मीडिया से चर्चा कर रहे थे, तभी स्टैंडिंग बेस टूट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं करीलाधाम मेले में
माता सीता के स्थान करीलाधाम में हर साल भव्य मेला लगता है। लाखों श्रद्धालु आस्था और भक्ति के साथ यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं के लिए मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – CM मोहन यादव
CM मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी देव स्थानों पर सुविधाओं का विस्तार कर रही है। करीलाधाम में भी जल्द बड़े सुधार किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।





