State

आटा पीसते समय चक्की के बेल्ट में फंसी महिला की साड़ी, गला कसने से हो गई मौत

भोपाल । नये शहर के कोलार इलाके में चक्की से आटा पीसते समय एक महिला की साड़ी चक्की के बेल्ट में फंस गई। इससे साड़ी का फंदा बन गया और गला कसने से महिला की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में स्थित ग्राम शोभापुर में रहने वाले हिम्मत सिंह खेती किसानी करते हैं। उनकी 50 वर्षीय पत्नि रामवती बाई घरेलू महिला थी। मंगलवार रात करीब 10 बजे रामवती अपने घर में चक्की से आटा पीस रही थी। इस दौरान पति हिम्मत सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य पास के कमरे में थे। जब काफी देर तक रामवती की कोई आवाज नहीं आई तब परिजनों ने बाहर आकर देखा तो रामवती चक्की के पास बेसूध हालत में पड़ी नजर आई: वहीं उनकी साड़ी गले और चक्की के बीच फंसी हुई थी। परिवार वाले तत्काल ही उन्हें इलाज के लिये नजदीक के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। प्रारंभिक जॉ, के दौरान परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि घर में इस्तेमाल होने वाला आटा हम खूद ही पीसने के लिये मकान के एक कमरे में चक्की लगाई हुई है। रात को रामवती गेहूं पीस रही थीं। इसी दौरान उसकी साड़ी का पल्लु आटा चक्की के बेल्ट में फंस गया। बेल्ट घूमने के साथ ही साडी का फंदा बनकर उनके गले में कसता गया और वह चीख भी नहीं सकी, जिससे उनकी मौत हो गई। मामला कायम कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles