
भोपाल। अवधपुरी थाना इलाके में किराये से रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल खुदकुशी के कारणो का खुलासा नहीं हो सका है, जिसकी पुलिस जॉच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मूल रुप से भौरेगांव, तहसील कुचीखेड़ा, सौंसर का रहने वाला 23 वर्षीय गौतम निर्मलकर पिता जीवनलाल निर्मलकर थाना इलाके में स्थित उषा प्रभा कॉलोनी अवधपुरी में अपने दोस्तों के साथ किराए से रहते हुए निजी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। बीती रात करीब 9 गौतम अपने कमरे में अकेला था, इसी बीच उसने फांसी लगा ली। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब उसके दोस्त वापस कमरे पर पहुंचे। इसके बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर छात्र के परिजन भोपाल पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में शव का पीएम कराने के बाद शव उन्हें सौप दिया जाएगा। पुलिस का कहना है, कि फिलहाल घटनास्थल से सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारणो का खुलासा हो सके। पुलिस ने मृतक का कमरा सील कर दिया है। आगे की जॉच में छात्र के परिवार वालो सहित उसके साथ रहने वाले दोस्तो के बयान दर्ज किये जायेगे। पुलिस छात्र के मोबाइल की भी जॉच कर रही है, जिससे यह साफ हो सके की उसने आखरी बार किससे बातचीत की थी। जॉच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।



