State

लोकायुक्त ऑफिस परिसर में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप

14 फायर फाइटर्स ने डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद पाया काबू
भोपाल । राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाने के पास स्थित लोकायुक्त कार्यालय में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी फैल गई जब दोपहर के समय कार्यालय परिसर में रखी सूखी लकड़ियों में अचानक भीषण आग आग लग गई। लकड़ियो में लगी आग तेजी से भड़क गई। सूचना मिलने पर पहुचीं दमकलो की मदद से आग पर काबू पा लिया गया गया। लोकायुक्त कार्यालय में आग लगने की खबर मिलते ही तत्काल फतेहगढ़ और बैरागढ़ से चार दमकलो सहित 14 फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे गये थे। हालांकि दो दमकलो की मदद से ही आग पर करीब डेढ़ घंटे में काबू पा लिया गया था। आग लगने से धुंए का गुबार उठने लगा जिसके बाद इसकी सूचना कर्मचारियो को लगी। सूखी लकड़ियां आग लगने का कारण तेज धूप या फिर लकड़ियो के पास लगी बिजली विभाग की डीपी हो सकती है। बताया गया है की यह लकड़िया कार्यालय के पुराने फर्नीचर की थी। रविवार की छुट्टी होने के कारण कार्यालय में कर्मचारी नहीं थे, जिसके कारण समय रहते आग पर नजर नहीं पड़ सकी। बाद में यहॉ से गुजर रहे आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड का दी थी।

Related Articles