State

केदारनाथ में फंसे मध्यप्रदेश के 51 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

*उत्तराखंड सरकार के साथ निरंतर संपर्क में है प्रशासन**

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान वहां फंसे मध्यप्रदेश के 61 यात्रियों में से 51 को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। अन्य 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र से 61 लोग एक बस और अन्य वाहनों के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे। भूस्खलन के कारण ये लोग वहां फंस गए थे। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर इनका एयरलिफ्ट कराया, और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। अन्य यात्री केदारनाथ क्षेत्र में सुरक्षित हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के साथ लगातार संपर्क में है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार का प्रयास है कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। यह घटना वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण हुई है, और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Related Articles