
भोपाल, मध्य प्रदेश: रेलवे कर्मियों की सुरक्षा और संरक्षा को महत्वपूर्ण मानते हुए, मण्डल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने 40 रेलकर्मियों को सम्मानित किया। ये कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान सतर्कता और सूझबूझ से काम करते हुए असामान्य घटनाओं को टालने में सफल रहे। उनकी इस जिम्मेदारीपूर्ण कार्रवाई ने यात्रियों की जान बचाने के साथ-साथ रेलवे संपत्ति की भी सुरक्षा की।
मण्डल रेल प्रबंधक ने इन कर्मियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह, लगन, और सतर्कता से काम करने की शुभकामनाएं दी। रेलवे कर्मचारियों को यात्री सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया गया है।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय रश्मि दिवाकर और वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी योगेश सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।



