भोपाल। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन राजधानी स्थित उनके निवास पर मनाया जाएगा। जिसमें पार्टी पदाधिकारी और कार्य करता शामिल हुए। 2023 की विधानसभा के चुनाव समाप्ति के दूसरे दिन आज कमलनाथ का जन्मदिन मनाया गया । सुबह से ही उनके चाहने वाले मित्रों का जमावड़ा उनके श्यामलाहिल स्थित निवास पर लगाने लगा था वह लगभग 10 बजे अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले और उसके उपरांत उन्होंने पार्टी की सक्रिय युवा कार्यकर्ता मेघा परमार के साथ केक काटा। उसके बाद सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बढ़ाई दी । और सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने पार्टी के लिए निर्वाचन में रात दिन एक कर पार्टी के प्रत्याशियों को जीतने केलिए सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह,मीडिया प्रभारी पियूष बबेले, संगीता शर्मा, संतोष परिहार के साथ ही अन्य वर्ष पदाधिकारी शामिल हुए।
Related Articles
Check Also
Close
-
ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मजदूर की मौत14 hours ago