Sports

एथलेटिक्स की पैदल चाल में उतरेगी प्रियंका , परिवार को है पदक की उम्मीदें

मेरठ । पेरिस ओलंपिक में इस बार एथलेटिक्स मुकाबलों में भारत की प्रियंका गोस्वामी भी उतरेंगी। मेरठ की बेटी प्रियंका पेरिस ओलंपिक की पैदल चाल की दो प्रतियोगिताओं में शामिल होगी। प्रियंका एक अगस्त को 20 किलोमीटर पैदल चाल में और 7 अगस्त को 40 किलोमीटर दौड़ में भाग लेंगी। प्रियंका के मदनपाल का कहना है कि प्रियंका ने लगातार अपने खेल पर ध्यान देते हुए अभ्यास किया है, ऐसे में उन्हें सफलता की पूरी उम्मीद है। पिता का मानना है कि प्रियंका ओलंपिक में भारत को पदक जिताकर देश ओर शहर का नाम रोशन करेंगी। इसलिए अब बेसब्री से एक और सात अगस्त का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कि उनकी बेटी नए कीर्तिमान हासिल करते हुए यह साबित कर सके कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं.
प्रियंका के प्ररिवार को भरोसा है कि भगवान लड्डू गोपाल इस नए कीर्तिमान को बनाने में उनकी मदद करेंगे। मदनपाल ने बताया कि जब उनकी बेटी को खेल के प्रति लगाव हुआ, तो वह प्रतिदिन कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए ले जाते थे। बेटी के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने मुजफ्फरनगर गांव का घर बेच दिया था। प्रियंका राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक धारक हैं. वह राष्ट्रमंडल खेलों में पैदल चाल में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। महिला वर्ग में 20 किलोमीटर पैदल चाल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी उनके नाम है। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। इसके अलावा भी उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं।

Related Articles