Sports

2036 ओलंपिक भारत में: नीता अंबानी का बड़ा ऐलान

मुंबई। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की एकमात्र भारतीय प्रतिनिधि, नीता अंबानी ने ऐलान किया है कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। नीता अंबानी ने पेरिस में भारत के पहले कंट्री हाउस (इंडिया हाउस) का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की।

नीता अंबानी ने कहा, “भारत 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा, यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि 1.4 अरब भारतीयों की भी इच्छा है।” उनके नेतृत्व में, पेरिस ओलंपिक में पहली बार भारत का कंट्री हाउस स्थापित किया गया है, जो भारतीय खिलाड़ियों, समर्थकों और दर्शकों के लिए घर जैसा माहौल प्रदान करेगा।

नीता अंबानी का उद्देश्य भारत सहित दुनिया भर में ओलंपिक अभियान को आगे बढ़ाना है। एक IOC सदस्य के रूप में, नीता युवा पीढ़ी और खेल जगत से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित कर रही हैं, जो वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। नीता अंबानी भारतीय संस्कृति और छवि को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और उनकी यह पहल भारत को खेल जगत में नई दिशा में ले जा रही है। कॉर्पोरेट जगत से जुड़ी इस नामी हस्ती की खेल क्षेत्र में सहभागिता से युवा खिलाड़ियों को भी बड़ा लाभ मिल रहा है।

Related Articles