Sports

मध्यप्रदेश ने लगातार पांच मुकाबलों में जीत दर्ज कर 2nd Hockey India Junior West Zone National Championship 2024 का खिताब अपने नाम किया

भोपाल, 28 जुलाई 2024: 21 से 28 जुलाई 2024 तक छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में आयोजित 2nd Hockey India Junior West Zone National Championship में मध्यप्रदेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार पांच मुकाबले जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:

– **21.07.2024**: मध्यप्रदेश बनाम गोवा – 14-01, मध्यप्रदेश विजेता
– **22.07.2024**: मध्यप्रदेश बनाम गुजरात – 15-00, मध्यप्रदेश विजेता
– **24.07.2024**: महाराष्ट्र बनाम मध्यप्रदेश – 04-07, मध्यप्रदेश विजेता
– **25.07.2024**: राजस्थान बनाम मध्यप्रदेश – 01-04, मध्यप्रदेश विजेता
– **27.07.2024**: मध्यप्रदेश बनाम छत्तीसगढ़ – 05-02, मध्यप्रदेश विजेता

मध्यप्रदेश की टीम ने हर मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया और प्रतियोगिता में अपनी पकड़ मजबूत की।

मध्यप्रदेश की विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों में शामिल हैं:
1. विश्वेश सिंह
2. सोहिल अली
3. हर्ष फलस्वाल
4. रितेंद्र प्रताप
5. आनंद यादव
6. विवेक पाल
7. अल्माज खान
8. अनस खान
9. जतिन वर्मा
10. देनिक सिंह
11. सुभान आविद
12. तौहीद अहमद

मध्यप्रदेश की इस शानदार जीत पर मान. खेल मंत्री श्री कैलाश विश्वास सारंग ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Related Articles