Sports

टी20 विश्व कप की स्पेशल टीम में शामिल हुए कार्तिक बोले-उत्साहित हूं

कॉमेंटेटर्स की सूची जारी, स्टीव स्मिथ, एरोन फिंच को भी मिला मौका
नई दिल्ली,। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टी20 वर्ल्डकप का शुभारंभ अमेरिका और कनाडा के मैच से होगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के साथ खेलेगी। इस विश्व कप से पहले आईसीसी ने टी20 विश्व कप के लिए कॉमेंटेटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। आईसीसी ने इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक, स्टीव स्मिथ, एरोन फिंच जैसे प्लेयर्स को मौका दिया है।
सूची जारी होने के बाद दिनेश कार्तिक ने कहा कि यह टूर्नामेंट कई मामलों में अलग है। यह सभी को उत्साहित करता है। 20 टीमें 55 मैच और नई जगह। सच में यह कमाल का होने वाला है। दिनेश ने कहा कि वह इसमें शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। एरोन फिंच ने इसपर कहा कि यह एक स्पेशल इवेंट है। 20 टीमों के बीच यह कमाल का होने वाला है। कई शानदान मैच देखने को मिलेंगे। मैं आज भी गर्व महसूस करता हूं जब मैंने 2021 में टीम को चैंपियन बनाया था।
वहीं डेल स्टेन ने कहा कि टी20 विश्व कप, अपने नए प्रारूप और टीमों की प्रतिस्पर्धा के साथ, खेल को फैलाने का एक शानदार मौका है। उन्हें यकीन है कि पुराने और नए दोनों क्रिकेट फैंस इसकी शुरुआत के लिए उत्साहित होंगे। मैं हर टीम पर करीब से नजर रखूंगा और इसमें आने वाली अलग-अलग रणनीति को देखना दिलचस्प होगा।
विश्व कप के लिए कॉमेंटेटर्स की सूची में रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ, मेल जोन्स, हर्षा भोगले और इयान बिशप, डेल स्टेन, वसीम अकरम, ग्रीम स्मिथ, माइकल एथरटन, वकार यूनिस, साइमन डोल, शॉन पोलक, रिकी पोंटिंग, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, रमिज़ राजा, इयोन मोर्गन, टॉम मूडी, स्टीव स्मिथ, डेल स्टेन, एरोन फिंच और दिनेश कार्तिक शामिल हैं।

Related Articles