
6 अक्टूबर को होगा भारत-पाक मुकाबला
दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले महिला टी20 विश्वकप के लिए नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोजन स्थल में आये बदलाव के चलते ही कार्यक्रम में ये बदलाव आया है। नये कार्यक्रम के अनुसार विश्व कप 3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड मैच से शुरू होगा। वहीं भारतीय टीम का पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से दुबई में होगा। वहीं भारत और पाकिस्तान का अहम मुकाबल 6 अक्टूबर को दुबई में होगा। . सेमीफाइनल और फाइनल मैचों दोनों के लिए ‘रिजर्व डे’ रखा गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक होने वाले 10 अभ्यास मैचों से होगी।
पहले ये विश्वकप बांग्लादेश में होना था पर खराब राजनीतिक हालातों और हिंसा को देखते हुए इसे यूएई में आयोजित किया जा रहा है हालांकि मेजबान बांग्लादेश बोर्ड ही रहेगा। इसमें पहले की तरह ही दो ग्रुप रहेंगे। ग्रुप ए में गत चैंपियन आस्ट्रेलिया,भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड शामिल हैं। इसमें सभी टीमें हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी। हर ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 17 और 18 अक्टूबर को होंगे। इसके बाद 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा।
टूर्नामेंट का कार्यक्रम इस प्रकार है:
3 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
3 अक्टूबर गुरुवार, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह
4 अक्टूबर, शुक्रवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई
4 अक्टूबर, शुक्रवार, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
5 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह
5 अक्टूबर, शनिवार, आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह
6 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई
6 अक्टूबर, रविवार, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह
8 अक्टूबर, मंगलवार, आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह
9 अक्टूबर, बुधवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई
9 अक्टूबर, बुधवार, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई
10 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह
11 अक्टूबर, शुक्रवार, आस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई
12 अक्टूबर, शनिवार, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह
12 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई
13 अक्टूबर, रविवार, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह
13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम आस्ट्रेलिया, शारजाह
14 अक्टूबर, सोमवार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई
15 अक्टूबर, मंगलवार, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई
17 अक्टूबर, गुरुवार, पहला सेमीफाइनल , दुबई
18 अक्टूबर, शुक्रवार, दूसरा सेमीफाइनल , शारजाह
20 अक्टूबर, रविवार, फाइनल, दुबई.