Sports

पेरिस पैरालंपिक 2024 के लिए गूगल ने बनाया डूडल

पेरिस । सर्च इंजन गूगल हमेशा ही बड़े अवसरों पर अपने डूडल पेश करता रहा है। इसी कड़ी में अब गूगल ने पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए व्हीलचेयर बास्केटबॉल का डूडल बनाकर उसके प्रति अपना सम्मान और समर्थन दिखाया है। व्हीलचेयर बास्केटबॉल दुनिया के 108 से अधिक देशों में खेला जाता है। इस खेल की दूसरे विश्व युद्ध के बाद हुई थी। इसका लक्ष्य घायल सैनिकों का पुनर्वास और उन्हें अवसाद से बाहर निकालना था। इस खेल को खिलाड़ी व्हीलचेयर की मदद से खेलते हैं। इसीलिए इसे व्हीलचेयर बास्केबॉल कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन के अनुसार, यह खेल पहली बार 1945 में संयुक्त राज्य अमेरिका के दो अस्पतालों में खेला गया था। गूगल ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 के अवसर पर अपने डूडल पर इसी खेल को प्रदर्शित किया है। इस डूडल पर जाकर व्हीलचेयर बास्केटबॉल मैचों का कार्यक्रम देखा जा सकता है। पैरालंपिक में व्हीलचेयर बास्केटबॉल सबसे पहले 1960 में रोम खेलों में शामिल किए गए थे। रोम पैरालंपिक में कुल आठ खेल हुए थे, जिनमें व्हीलचेयर बास्केटबॉल भी शामिल था। वहीं रोम पैरालंपिक में व्हीलचेयर बास्केटबॉल में दो मुकाबले हुए थे।

Related Articles