
समारोह में सलमान भी शामिल हुए
मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को अपना 43 वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्हें क्रिकेट के साथ ही अन्य क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों से भी बधाईयां मिली हैं। प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया के जरिये उन्हें बधाई दी। धोनी ने आधी रात को अपना बर्थडे केक काटा और इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी ने उनके पैर छू लिए। इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी शामिल थे। धोनी ने सलमान को भी केक खिलाया। सलमान ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर धोनी के केक काटने के समारोह की तस्वीरें जारी करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब!
साक्षी ने धोनी के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें धोनी केक काटते दिख रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले केक अपनी पत्नी को खिलाया। इस दौरान साक्षी ने जिस प्रकार उनके पैर छूए उससे दोनो के बीच का प्यार दिखा। इस जन्मदिन पार्टी के दौरान एक बड़ी घोषणा की गई कि धोनी पर बनी फिल्म धोनी अनटोल्ड स्टोरी एक बार फिर सिनेमाघरों में लगेगी।
धोनी जन्मदिन से कुछ समय पहले रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले हुए संगीत समारोह में शामिल हुए थे।