SportsState

21वीं सुरेन्द्र सिंह मैमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप
1 से 19 जून तक,मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 04 पदक

भोपाल में 01 से 19 जून 2024 तक आयोजित 21वीं सुरेन्द्र सिंह मैमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप (रायफल/पिस्टल) में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 04 पदक जीते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय रायफल महासंघ, नई दिल्ली के तकनीकी सहयोग से म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी ग्राम गौरा भोपाल में किया जा रहा है।

अब तक के परिणाम: गौमती भानोट ने 10 मीटर रायफल जूनियर वूमेन स्पर्धा में 01 स्वर्ण और 01 रजत पदक जीते।याना राठौड ने 10 मीटर रायफल जूनियर वूमेन स्पर्धा में 01 रजत और 01 कांस्य पदक जीते।

03 और 04 जून 2024 के प्रमुख परिणाम: 03.06.2024 के परिणाम:50 मीटर रायफल 03 पोजीशन मेन: गंगा सिंह (स्वर्ण), जहीद हुसैन (रजत), निखिल तंवर (कांस्य)50 मीटर रायफल 03 पोजीशन जूनियर मेन: शिवम दवास (स्वर्ण), अध्रियान करमाकर (रजत), परिक्षीत सिंह (कांस्य)अन्य इवेंट्स में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने पदक जीते।04.06.2024 के परिणाम:10 मीटर रायफल वूमेन: संभवी श्रवण (स्वर्ण), गौमती भानोट (रजत), याना राठौड़ (कांस्य)10 मीटर रायफल जूनियर वूमेन: गौमती भानोट (स्वर्ण), याना राठौड़ (रजत), ईशा अनिल टकसाले (कांस्य)अन्य इवेंट्स में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने पदक जीते।प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 4000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और रायफल तथा पिस्टल के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Articles