Featured

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, सास, बहू की मौत, युवक घायल

भोपाल । बैरसिया थाना इलाके में हुए जानलेवा सड़क हादसे में बाइक से जा रही सास-सहू की मौत हो गई, वही बाइक चालक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक को बोलेरो ने अपनी चपेट में लिया था, जिसके बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेजड़ा मिश्र, तहसील बैरसिया में रहने वाली 35 वर्षीय विपता बाई जाटव पति सौदान संह जाटव घरेलू महिला थी। उनकी सास भोलाबाई उर्फ पान बाई जाटव (55) मेहनत मजदुरी करती थी। रविवार शाम को भोलाबाई अपनी बहू विपता बाई और भतीजे राहुल जाटव के साथ बाइक से खरीददारी करने बैरसिया बाजार गई थी। सामान खरीदने के बाद तीनो वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े 5 बजे जैसै ही वो खेजड़ा जोड़ पर पहुंचे तभी बैरसिया से श्मशाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भिडंत इतनी जोर की थी की बाइक सवार राहुल, विपता बाई और पान बाई बाइक सहित काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। तीनो को घातक चोंटे आई थी। बाद में सभी को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैरसिया पहुंचाया गया जहॉ डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही विपता बाई और पान बाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चला रहे राहुल का इलाज जारी है। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवो को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। टक्कर मारने वाली बोलेरो कार को जप्त कर पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button