Madhya PradeshState

Shivpuri news : जिला कॉंग्रेस कार्यालय पर फहराया उल्टा राष्टीय ध्वज

Shivpuri News: 77वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराया गया। हालांकि इस मामले में उनका बयान भी सामने आया।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग
जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय में उल्टा तिरंगा तो फहराया ही गया है। लेकिन वीडियो में देखा जा सकता कि राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर कांग्रेस पार्टी का झंडा लहरा रहा है।वीडियो की पुष्टि प्रजापारखी नहीं करता है। कार्यक्रम के दौरान कई नेता शामिल हुए लेकिन किसी का भी ध्यान तिरंगे पर नहीं गया। न ही किसी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराया गया है। करीब 1 घंटे तक राष्ट्रीय ध्वज ऐसे ही फहराया गया है। लोगों का कहना है कि जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष पर FIR दर्ज होनी चाहिए। भारत के राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर लोगों का कहना है कि, “राष्ट्रीय ध्वज से कॉंग्रेस पार्टी का झंडा फहराया गया, यह भी तिरंगे का अपमान है। ऐसे में तिरंगे का अपमान करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।”
जिलाध्यक्ष ने क्या कहा?
इस मामले में विजय सिंह चौहान का बयान भी सामने आया है। उन्होनें सफाई देते हुए कहा, “झंडा बड़ा था और फहराते समय उलझ गया था। जिसके कारण ऐसा लग रहा है कि वह उल्टा फहराया था। ऐसा कुछ नहीं है। विरोधी लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button