National

2017 से अभी तक 12 हाईकोर्ट जजों का इस्तीफा

New Dehli : देश में 2017 से अभी तक 12 हाई कोर्ट के जज अलग-अलग कारणों से अपनी सेवा से इस्तीफा देकर चले गए हैं। एक ओर हाईकोर्ट जज बनने के लिए प्रयास किये जाते हैं। वहीं हाईकोर्ट के जज इस्तीफा देकर जा रहे हैं। इसके कारण न्यायिक हल्के में चर्चाएं लगातार हो रही हैं।
– न्यायमूर्ति रोहित देव का इस्तीफा
मुंबई हाई कोर्ट की नागपुर बेंच के न्यायमूर्ति रोहित देव का कोर्ट में इस्तीफा देना, सारे देश में चर्चा का विषय बन गया है। उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट में करने की अनुशंसा कॉलेजियम ने की थी। न्यायमूर्ति देव ने शुक्रवार को आत्म सम्मान का हवाला देते हुए, ओपन कोर्ट में ही अपने इस्तीफा का ऐलान किया था। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण निजी बताया है। यह माना जा रहा है,कि लगातार उन पर दबाव बनाया जा रहा था। जिसके कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। उल्लेखनीय है,नागपुर बेंच में नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले में गडचिरोली कोर्ट की उम्रकैद की सजा को, उन्होंने पलट दिया था। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा और 4 अन्य को निर्दोष करार कर दिया था। उसके बाद से ही उनके ऊपर लगातार दबाव बन रहा था। कहा जा रहा है,इसी कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है। इस तरह की कई अन्य अटकलें भी उनके इस्तीफे को लेकर शुरू हैं। 5 साल में एक दर्जन हाईकोर्ट जजों का इस्तीफा सभी को चौंका रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button