NationalpoliticsState Election 2023

Rajsthan Election 2023 : Modi makes deals for industrialists abroad : टोंक के निवाई में सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका बोलीं

मोदी विदेश में उद्योगपतियों के लिए डील करते हैं
-पीए खुद को भूमि पुत्र कहते थे, आज करोड़ों के काफिले में चल रहे हैं
Rajsthan Election 2023 : टोंक के निवाई में प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री अपने आप को भूमि पुत्र कहते थे वो करोड़ों के काफिले में चल रहे हैं। प्रियंका ने महंगाई के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा कि लोग सत्ता में आते ही भूल जाते हैं, उन्हें सत्ता में कौन लाया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महंगाई से आमजन को राहत दिलाने के लिए राजस्थान सरकार कैंप लगा रही है। यहां महिलाओं को मोबाइल मिल रहा है। सरकार जो दे रही है, वह उनका हक है। इससे पहले प्रियंका ने राजस्थानी में भाषण की शुरुआत करते हुए डिग्गी कल्याणजी और धन्ना भगत के जयकारे लगवाए।
केंद्र से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है
प्रियंका ने कहा- देश में आज महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर 1000 रुपए का है, इसे गरीब आदमी कैसे खरीदेगा। केंद्र से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है? राजस्थान सरकार जो जनता को दे रही है, वह उनका हक है। आज मैं एक लडक़ी से मिली, जिसके हाथ में मोबाइल था। उसने कहा कि मुझे गहलोत सरकार ने दिया है। राजस्थान सरकार मोबाइल दे रही है और भी कई चीजें दे रही है।
गहलोत सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार में धनवान का जय जयकार है और आपकी जरूरत और समस्याओं को हल करने का कोई जरिया नहीं है। इसलिए प्रदेश सरकारों पर बोझ पड़ रहा है। गहलोत सरकार ने सामाजिक सुरक्षा की बेहतरीन योजनाएं दी हैं। पीएम ने हर चीज के लिए अपने उद्योगपति मित्रों को आगे रखा और जनता को पीछे रखा। जब असली मुद्दों की बात आती है तो जाति और धर्म को ले आते हैं। यह चुनाव राजनीतिक दलों के बीच का चुनाव नहीं है। यह चुनाव आपके भविष्य का चुनाव है

Related Articles

Back to top button