Featured

रजनीकांत के फैन ने बना डाला थलाइवा का मंदिर

स्थापित की मंदिर में 250 किलो की मूर्ति

मुंबई । साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत के एक जबरा फैन ने घर में थलाइवा का मंदिर बनवा दिया है। उसने कहा कि वो उन्हें भगवान की तरह मानता है। अब रजनीकांत को लेकर सामने आई इस खबर से सभी शॉक्ड हैं लेकिन ये सच बात है। मामला तमिलनाडु के मदुरै का है। मंदिर की एक और खास बात ये है कि इसमें एक्टर की 250 किलो की मूर्ति भी स्थापित की गई है। रजनीकांत के इस फैन का नाम कार्तिक बताया जा रहा है। एएनआई से बात करते हुए शख्स ने कहा, वो हमारे लिए भगवान के समान हैं। मैंने उनके सम्मान में मंदिर बनवाया है। इतना नहीं शख्स ने आगे कहा, मैं रजनीकांत के अलावा किसी भी एक्टर्स की फिल्म नहीं देखता। मेरे लिए वो भगवान हैं। मैंने उनके लिए मंदिर बनवाया है। हम पांच पीढ़ियों से रजनीकांत के फैन रहे हैं। रजनीकांत के फैन के इस बयान से समझ सकते हैं कि उनकी दीवानगी किस कदर लोगों में है। वो ना केवल फिल्म देखते हैं बल्कि भगवान की तरह मानते भी हैं।

वहीं, रजनीकांत भी अपने प्रशंसकों पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वो उनसे मिलने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करवाते हैं। रजनीकांत की हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस फिल्म का निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है, जिनकी पिछली फिल्म थलापति विजय के साथ बीस्ट रही थी। आने वाले समय में रजनीकांत की थलाइवर 170 है, जिसमें वे 32 साल बाद अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन पर काम करते नजर आएंगे। इससे पहले इन दोनों सितारों को एक साथ एस.रामानाथन द्वारा निर्मित और प्रयागराज द्वारा निर्देशित गिरफ्तार में देखा गया था।

इस फिल्म में दोनों दोस्तों की भूमिका निभाई थी। बता दें कि रजनीकांत फैन फॉलोइंग साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और देशभर में है। उन्होंने हिंदी से लेकर दक्षिणी सिनेमा जगत में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वो इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं, जिनकी लोग भगवान की तरह पूजा करते हैं और कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो वो उस मूवी को पोस्टर को रिलीज से पहले दूध से नहलाते हैं।

Related Articles

Back to top button