Featured

रेल्वे के स्वीपर ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर लिवइन में रखा, प्रैग्नेंट होने पर छोड़ दिया

भोपाल । राजधानी की बजरिया थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर रेलवे में स्वीपर का काम करने वाले कर्मचारी के खिलाफ बलात्कार का ममला कायम किया है। आरोप है की उसने महिला को शादी का झांसा देकर अपने साथ लिवइन में रख लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनो जब महिला प्रैंग्नेंट हो गई आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर उसे छोड़ दिया इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पूर्व में उसकी शादी हुई थी, लेकिन पारिवारिक अनबन के कारण उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात द्वारका नगर में रेलवे में स्वीपर का काम करने वाले अरविंद खरे से हुई थी। वो भी पहले से विवाहित है। जल्द ही उनके बीच जान पहचान बढ़ गई और उसके पति द्वारा छोड़े जाने की बात पता चलने पर अरविदं ने उसकी मदद के बहाने हमदर्दी जताते हुए उससे नजदीकियां बढ़ा ली। एक दूसरे के करीब आने पर अरविदं ने महिला से शादी करने की बात कही। पीड़ीता को भी जीवन गुजारने के लिये सहारे की तलाश थी, जिसके कारण उसने हामी भर दी। आरोप है कि इसके बाद अरविंद ने जल्द शादी करने का वादा कर महिला को अशोका गार्डन में किराए के घर में लिव इन रख लिया। इसके बाद साल भर से दोनो एक साथ पति पत्नि की तरह रह रहे थे। पीड़ीता ने बताया कि इस समय वो प्रेगनेंट हैं। जब उसने अरविंद पर शादी करने का दबाव बनाया तब उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ीता पुलिस के पास जा पहुंची, मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button