EntertainmentNational

Raghav Chadha and Bollywood actress Parineeti Chopra got married : परिणीति-राघव शादी के लिए उदयपुर रवाना

शादी में प‎रिणी‎ति की बहन प्रियंका चोपड़ा बेटी के साथ शामिल होंगी
मुंबई । राघव चड्ढा और बॉलीवुड अ‎भिनेत्री परिणीति चोपड़ा शादी करने के ‎लिए उदयपुर रवाना हो गए हैं। इस जोड़े को शुक्रवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर पपराज़ी ने देखा। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में परिणीति एयरपोर्ट में प्रवेश करती ‎दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लाल रंग का सूट पहना था। थोड़ी देर बाद उनके होने वाल दूल्हे राघव चड्ढा भी एयरपोर्ट पहुंचे। राघव के साथ उनके परिवार के कुछ सदस्य भी थे। कपल की शादी 24 सितंबर को राजस्थान में होगी। उनकी भव्य शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। बता दें कि हाल ही में नई दिल्ली में कपल ने अपनी शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरुआत की जो सूफी रात और अरदास के साथ शुरू हुआ। इसके बाद अब 23 सितंबर को कपल की संगीत और ‘डी-डे’ होगा। 24 सितंबर कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। कपल की शादी की तैयारी के बीच खबर ये भी है कि परिणीति की शादी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी संग शामिल होंगी। हालांकि उनके पति निक जोनस इस शादी को अडेंट नहीं कर पाएंगे।

Related Articles

Back to top button