political news: 10 दिन में कांग्रेस घोषित करेगी जिले के चार प्रत्याशी! अंतिम चरण में प्रथम सूची

MP Election 2023 Jabalpur political news : माना जा रहा था की अंतिम समय में टिकिट जारी करने के लिये जानी जाने वाली कांग्रेस(congress) अपनी पहचान बदलते हुये इस बार कई महीने पहले टिकिट की घोषणा कर देगी। कांग्रेस संगठन में तैयारी भी चल रही थी, लेकिन भाजपा(bjp) ने टिकिट वितरण में बाजी मारी और एक कदम आगे निकल गई। अब गेंद कांग्रेस के पाले में है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस भाजपा से दो कदम आगे निकलने की तैयारी में है। अगस्त के अंत तक जबलपुर(jabalpur) और प्रदेश की 70 फीसद टिकिट की घोषण कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक शहर की पूर्व और पश्चिम में नाम फायनल है। मध्य में मामूली पेंच और तो केन्ट में घमासान की स्थिति है। वहीं ग्रामीण में बरगी और पाटन में नाम फायनल है। सिहोरा-कुंडम में पेंच और पनागर में घमासान है। सूत्रों की मानें तो अगस्त के अंत तक कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हो जाएगी। जिसमें पूर्व, पश्चिम, बरगी और पाटन विधानसभा सीटों से कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं 15 सितम्बर के पहले दूसरी सूची जारी होगी जिसमें शहर की उत्तर मध्य और ग्रामीण की सिहोरा-कुंडम के प्रत्याशी घोषित होंगे। पश्चिम और पनागर में समय लग सकता है। गौरतलब है कि पिछले महीने इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री ने दिग्विजयसिंह(digvijay singh) इशारा किया था कि जुलाई माह के अंतिम दिनों में कांग्रेस अपनी सूची घोषित कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया, क्योंकि प्रभारी और कमलनाथ में नामों पर चर्चा नहीं हो पा रही थी। हालांकि अब सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ(कमलनाथ) ने जो सर्वे करवाया था, उसको ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी चयन का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसी माह पहली सूची आने वाली है। जिसमें जिले की चार विधानसभा सीटें शामिल हैं।
-पूर्व, पश्चिम, मध्य और बरगी फायनल…
जानकारी के मुताबिक पूर्व विधानसभा से लखन घनघोरिया (( lakhan ghanghouriya) पश्चिम से तरुण भनोत( tarun bhanot) और उत्तर मध्य से विनय सक्सेना( vinay saxena) के नाम फायनल हो चुके हैं। वहीं ग्रामीण की बरगी विधानसभा में संजय यादव(sanjay yadav) का नाम भी फायनल है। इन सभी पर आलाकामन की मुहर लगने की औपचारिकता शेष है। गौरतलब है कि चारों कांग्रेस के सिटिंग एमएलए हैं।
– केन्ट, पनागर, सिहोरा में घमासान…..
शहर की केन्ट विधानसभा कांग्रेस के लिये सिरदर्द बनी हुई है। यहां जितने वार्ड हैं उतने ही विधानसभा टिकिट के दावेदार हैं। यहां तक की पश्चिम, पूर्व और मध्य के नेता भी यहां से दावा ठोंक रहे हैं। यामिनी अन्नू सिंह, अभिषेक चिंटू चौकसे, अलोक मिश्रा आदि यहां प्रमुख दावेदार है। वहीं ग्रामीण की पनागर में भी यही हाल है। कांग्रेस सेवादल से सत्येन्द्र यादव, पूर्व भाजपा नेता भारत सिंह यादव सहित करीब आधा दर्जन प्रबल नाम यहां से चर्चा में हैं। पिछला चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करके हारने वाले खिलाड़ी सिंह मार्को के भाजपा में जाने के बाद यहां टिकिट के लिये घमासान बढ़ी हैं।