कर्मचारियो का अनिश्चितकालीन महा सत्याग्रह शुरू करेंगे
9 संवर्ग के अनियमित कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे
भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के आवाहन पर कल 27 सितंबर 2023 से प्रदेश के डेढ़ लाख अनियमित कर्मचारी काम बंद करके अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे तथा भोपाल के तुलसी उद्यान तुलसी नगर सेकंड स्टॉप मार्केट के पास विशाल महा सत्याग्रह आंदोलन में बैठेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल में प्रदेश के 9 संवर्ग के कर्मचारी स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी , मास्टर रोल कर्मचारी,अंशकालीन कर्मचारी मानदेय प्राप्त कर्मचारी ,पंचायत चौकीदार, पी टी एस कर्मचारी, वन सुरक्षा श्रमिक ,रसोईया प्रदेश भर से शामिल होंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल में प्रदेश के शासकीय विभागों ,निगम मंडल, नगरी निकाय ,पंचायती निकाय ,सहकारी संस्था ,परिषद संघ ,आयोग, एवं सरकार की 50% भागीदारी से संचालित संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारी बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश सरकार ने पिछले 20 वर्षों में प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों की मांगों की घोर उपेक्षा कर रही है अनियमित कर्मचारियों ने पिछले 20 वर्षों में सरकार के समक्ष शांतिपूर्ण एवं अनुशासन के दायरे में रहकर अपनी मांगों को सैकड़ो बार प्रस्तुत किया है लेकिन राज्य सरकार ने मांगों को संज्ञान में लेकर उन्हें मंजूरी आज तक प्रदान नहीं करी है जिस कारण प्रदेश के अनियमित संवर्ग के कर्मचारियों को चुनावी वर्ष में अपने अनिश्चितकालीन आंदोलन के ज्ञापन को खून से लिखकर मुख्यमंत्री को सौंपने का निर्णय लिया है हड़ताल करने का निर्णय लिया है अनियमित कर्मचारियों की प्रमुख मांगे 1 ,स्थाई कर्मियों को वर्ष 2016 से एरियार सहित सातवें वेतनमान का लाभ देने नियमित करने , 2,दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित स्थाई कर्मी बनाने , 3,मस्टर रोल कर्मचारियों को नियमित करने,4,अंशकालीन कर्मचारियों को नियमित करने एवं कलेक्टर दर का वेतन देने , ५,पंचायत चौकीदारों को कर्मचारी का दर्जा देने एवं न्यूनतम वेतनमान का लाभ देने, ६,पार्ट टाइम सुरक्षा पी टी एस कर्मचारियों को पूर्ण कालिक कर्मचारी का दर्जा देने, ७,वन सुरक्षा श्रमिकों को कलेक्टर दर का वेतन देने वर्दी देने बीमा करने,८, रसोईया कर्मचारी की वेतन वृद्धि करने एवं नियमित करने ९,अनियमित कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ देने,१०, अनियमित कर्मचारी की मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए का आर्थिक अनुदान देने एवं सेवानिवृत होने पर 10 लाख रुपए की ग्रेजुटी देने ११, अनियमित कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा एवं अवकाश सुविधा का लाभ देने की मांग को शामिल किया गया।