Nia Arrested isis terrorist was preparing to blow up kamalapati station : गिरफ्तार आतंकी रानी कमलापति स्टेशन पर धमाके की साजिश रच रहा था

Bhopal isis terrorists News : भोपाल प्रतिबंधित आतंकी(terrorists) संगठन आइएस से जुड़ा कासिफ भोपाल में बड़ा धमाका करने की तैयारी में था। रानी कमलापति स्टेशन उसके निशाने पर था। इसके लिए वह कई बार भोपाल आ चुका था। एनआइए ने रविवार को उसे जबलपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए न्यायालय से अपनी हिरासत में लिया है। कासिम पर काफी लंबे समय से नजर रखी जा रही थी।
जबलपुर का रहने वाला है आतंकी
इसके लिए वह कई बार भोपाल आ चुका था। एनआइए ने रविवार को उसे जबलपुर से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए न्यायालय से अपनी हिरासत में लिया है।
Arrested isis terrorist was preparing to blow up kamalapati station
वह जबलपुर का ही रहने वाला है। एनआइए ने इसी वर्ष मई में आई एसआईएस का जबलपुर मॉड्यूल चलाने वाले सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद एनआइए(NIA) की कासिफ पर नजर थी।
मुस्लिम युवाओं को बरगलाकर उन्हें कट्टरपंथी बना रहा था।
इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद संगठन ने कासिफ को आगे बढ़ाया। पूरे प्रदेश में संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी उसे दी थी। वह भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को बरगलाकर उन्हें कट्टरपंथी बना रहा था। इसके लिए ‘दावा’ कार्यक्रम चला रहा था। यह सभा की तरह होता था।
इंटरनेट मीडिया के साथ ही प्रत्यक्ष तौर पर भी लोगों से मिलकर आइएस की प्रचार सामग्री बांटता था। जांच एजेंसी के सूत्रों ने यह भी बताया कि कासिफ भोपाल के पास देलावाड़ी के जंगल में कई प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित कर चुका था। इनमें हथियार चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता था।
अब वहां की जगह भोपाल-विदिशा रोड पर कहीं और प्रशिक्षण शिविर के लिए जगह देख रहा था। वह संगठन चलाने के लिए फंड जुटाने में भी लगा था। गोपनीय सूचना मिलने के बाद कासिफ की गतिविधियों पर नजर रखी गई। फिर सारी कड़ियों को जोड़ने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।