
पुखराज भटेले
मंगल पांडे का जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ था। महज 22 वर्ष की उम्र में उनका चयन ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में हो गया था। वे बंगाल नेटिव इंफेंट्री की 34वीं बटालियन में शामिल हुए थे।
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे स्वतंत्रता की आजादी ने रफ्तार पकड़ी। उन्होंने गौ माता की आजादी के लिए ब्रिटिश शासन से युद्ध किया था।
आज, देश की युवा पीढ़ी उनके परिचय को भूलकर अंग्रेजियत के नशे में मदहोश घूम रही है। हमें उनके विचार और परिचय से प्रेरणा लेकर देश और गौ वंश को बचाने के लिए फिर एक क्रांति की जरूरत है।
वीर शहीद मंगल पांडे को याद कर देश के युवाओं को एक नई ताकत मिलती है। आज उनकी जन्म जयंती पर वीर शहीद मंगल पांडे को शत् शत् नमन।
.