National

गोरखपुर में ‘रूप लक्ष्मी कॉस्मेटिक स्टोर’ के मालिक ने किया शर्मनाक कृत्य: लड़की को स्प्रे मारकर किया बेहोश, FIR दर्ज

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ‘रूप लक्ष्मी कॉस्मेटिक स्टोर’ के मालिक बालमुकुंद पर एक गंभीर आरोप लगाया गया है। स्टोर पर काम करने वाली एक लड़की ने आरोप लगाया कि बालमुकुंद ने उसे स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कई घंटे बाद जब लड़की को होश आया, तो उसने घर पहुंचकर अपने परिवार को इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद FIR दर्ज कराई गई।

इस घटना ने नारीवादी महिलाओं के संघर्ष और पूंजीवाद द्वारा सस्ते लेबर के शोषण पर भी ध्यान खींचा है। महिलाएं हर दिन संघर्ष करके खुद को साबित कर रही हैं, लेकिन पूंजीवाद इस सस्ते श्रम का खूब फायदा उठा रहा है।

इस प्रकार की घटनाएं समाज में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

Related Articles